• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन।*

Published on: 15 Apr 2026

*डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के छात्र कल्याण विभाग द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया। अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर सुनील कुमार एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह ने भी पुष्प अर्पित किए। 

कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण तथा सामाजिक समानता के लिए उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को संविधान के मूल्यों को समझते हुए देश के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

प्रोफेसर सुनील कुमार ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के दाता रहे हैं जिन्होंने पूरे समाज को एक सूत्र में बांधकर सभी को समानता का अधिकार दिलवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाने, अनुशासन का पालन करने तथा समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

प्रोफेसर करण सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवन शैली के बारे में विस्तार पूर्वक बताया कि उन्होंने अपने जीवन काल में किस प्रकार संघर्ष करते हुए सभी को समान नागरिकता का अधिकार दिलवाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब किसी विशेष जाति या धर्म के नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के नायक थे।

इस अवसर पर डॉ. रमेश कुमार, डॉ. बिरेंद्र, डॉ. ललित, डॉ. कनिका, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अविनाश, उप-कुलसचिव डॉ. नवीन पिपलानी सहित सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी, विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों ने बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की।